
वाराणसी। स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी की बैठक अध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा” की अध्यक्षता में जतनबर स्थित वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गौतम ‘बंटी’ के आवास पर संपन्न हुई। बैठक का संचालन व धन्यवाद महामंत्री राजू वर्मा ने किया।
बैठक में संस्था की प्रस्तावित स्मारिका को लेकर अहम निर्णय लिया गया, जिसमें सर्वसम्मिति से रविशंकर सिंह (संपादक) कमल कुमार सिंह एवं संदीप सेठ को (सह-संपादक) नियुक्त किया गया।
काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव की शोभायात्रा के आयोजन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
संस्था के कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में संरक्षक विनोद सेठ, श्याम सुंदर सिंह, सरोज सेठ, सलाहकार समिति के सदस्य मुरली मनोहर सिंह, अशोक वर्मा, रविशंकर सिंह, डॉ. कैलाश सिंह ‘विकास’, कमल कुमार सिंह, सत्यप्रकाश सेठ, सूचना मंत्री संदीप सेठ, सुरेंद्र सेठ, विशाल सेठजी, प्रकाश लाले, प्रताप सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
