
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
दिन आध्यात्मिकता और अंतर्ज्ञान के लिए अच्छा है। आज का दिन मानसिक स्पष्टता और नए अवसर लाएगा।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातक आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता दिखेगी। वाद-विवाद से दूर रहें।
उपाय – ऊं नमः शिवाय नमस्तुभ्यं का मानसिक जाप करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातक आज दिन मानसिक स्पष्टता और नए अवसरों से भरा रहेगा, जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
उपाय – चांदी के बर्तन में पानी भर कर पिएं।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातक आज आपके करियर में तरक्की और सामाजिक सम्मान की संभावना है। आपके जीवन में ऊर्जा और रचनात्मकता बढ़ेगी।
उपाय – किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातक आज तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी, पूरानी योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है।
उपाय – कबूतरों को दाना डालें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातक आज आपके आर्थिक लाभ और रचनात्मक कार्यों में सफलता का योग है। व्यापार में वृद्धि होगी यदि नौकरी करते हैं तो प्रमोशन हो सकता है।
उपाय – पेड़ पौधों में जल डालें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातक आज आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
उपाय – तुलसी की पत्तियां का सेवन करें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातक आज अध्यात्म और आत्म-चिंतन की ओर झुकाव रहेगा। नया कुछ सीखने के लिए अच्छा दिन है।
उपाय – माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातक आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा, रुके हुए काम पूरे होंगे।
उपाय – शिवलिंग पर 5 बेलपत्र अर्पित करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातक आज आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे, प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है।
उपाय – सूर्य को अर्घ्य दें
