कमूल एनजीओ द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु भारत में “परिंडे बांधों ई प्रमाण पत्र पाओ” किया शुरूआत

राजस्थान।सीकर कमला देवी जनसेवा संस्थान रजि. सीकर द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु परिंडे बांधों परिंदे बचाओ की पहल लगातार जारी है ।

संस्थान द्वारा तेज गर्मियों में बेजुबान पक्षियों एवं जानवरों के पानी पीने के लिए परिंडे बांधों ई प्रमाण पत्र पाओ पहल की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत जो भी व्यक्ति अपने आप पास पक्षियों एवं बेसहारा जानवरों के पानी पीने हेतू परिंडे लगाएगा उसे संस्थान द्वारा ई प्रमाण पत्र दिया जाएगा । इसके लिए लगाएं गए परिंडे के साथ सेल्फी या वीडियो लेकर नाम, पता लिखकर कमूल संस्थान की ई मेल kamulngoskr@gmail.com पर मेल करना है । यह ई प्रमाण पत्र परिंडे लगाने वाले सभी भारतीय नागरिकों को निःशुल्क दिया जाएगा । इस अवसर पर कमूल एनजीओ के अध्यक्ष डॉ. एसके फगेड़िया ने बताया कि तेज़ गर्मियों में परिंदों का अस्तिव खतरे में पड़ जाता है क्योंकि तेज धूप के कारण कई बेजुबान पक्षियों की पानी की कमी के कारण मौत हो जाती है । हम अपने थोड़े से प्रयास से घरों के आस-पास उड़ने वाले पक्षियों की प्यास बुझाकर उनकी जिंदगी को बचा सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण में अपना सार्थक योगदान दे सकते है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *