रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम में शंकर जयंती की अवसर पर श्री आदि शंकराचार्य जी का श्री राम मंदिर के प्रांगण में भव्य पूजा अर्चना रुद्राभिषेक के साथ किया गया।

सुबह श्री राम मंदिरम में स्थापित श्रीआदि शंकराचार्य जी के मूर्ति को विशाखापट्टनम के विशाखा शारदा पीठम के उत्तराधिकारी श्री श्री श्री स्वतमानंद्रेद्र सरस्वती स्वामीजी के द्वारा रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना किया गया ।

इस अवसर पर स्वामी जी ने आदि शंकराचार्य जी के विशेषताओं के पर प्रकाश डाला और काशी में आदि शंकराचार्य जी का संबंध का भी चर्चा किया गया।

आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री ने स्वामी जी को माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर विद्वान श्री सी वी बी सुब्रह्मण्यम, एवं श्री उलिमिरि सोमायजुलू ने भी शंकराचार्य के संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रामचंद्र मूर्ति,अंजनेय मूर्ति, पप्पू नरसिंह मूर्ति , आचार्य श्याम शास्त्री,बुधा शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संचालन आश्रम के मैनेजर वी वी सीताराम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *