अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

दिन शनि देव मीन राशि में उदय होकर प्रवेश कर रहे हैं। जो आत्मविश्वास और महत्वपूर्ण करियर निर्णयों के लिए अनुकूल संकेत दे रहा है।

 

मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातकों आज आपको अपनी काबिलियत दिखाने के कई मौके मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। काम और व्यापार में समझदारी से फैसले लें, कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी करने से बचें।

उपाय – गौशाला में अनाज का दान करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातकों आज कार्यक्षेत्र में अपनी बात मजबूती से रखने का दिन है। पुराने लेन-देन पूरे हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर फिजूलखर्ची न करें।

उपाय – तुलसी के पौधे की सेवा करें।

 

मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातकों इस दिन आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है, जो करियर में विकास लाएगा। आज आपको मेहनत का फल मिलेगा।

उपाय – नीले रंग के कपड़े पहने से बचें।

 

मूलांक 4 ( 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातकों के लिए यह दिन करियर और रिश्तों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। कोई भी नया काम सोच-समझकर शुरू करें।

उपाय – हरे रंग के कपड़े बच्चों में वितरित करें और दुर्गा उपाय – चालीसा का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 

मूलांक 5 ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों के लिए यह दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आज आप अपनी बुद्धि का सही इस्तेमाल करके किसी भी कठिन परिस्थिति से बाहर निकल सकते हैं।

उपाय – पालक गरीबों में बांटें।

 

मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातक आप आज रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। निजी जीवन और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें,जिसके सुखद परिणाम आपको प्राप्त होंगे।

उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातकों के लिए यह दिन नई उपलब्धियां ला सकता है। मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव रहेगा।

उपाय – गणेश जी के मंदिर में बेसन का लड्डू चढाएं

 

मूलांक 8 ( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत से अच्छे नतीजे प्राप्त करने का है। करियर में तरक्की के लिए बहुत मजबूत दिन है। लंबे समय के लिए किए गए निवेश फायदेमंद होंगे।

उपाय – गणेश जी को 11 दूबा अर्पित करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहेगा। किसी भी कार्य में स्पष्ट निर्णय लें। वाद-विवाद से दूर रहें।

उपाय – आज आप हरे रंग के कपड़े पहने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *