
वाराणसी। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सोमवार श्री संकटमोचन सत्संग मंडल ने दुर्गा कुंड स्थित अंध विद्यालय में श्रीराम नाम का सत्संग किया। उपस्थित भक्तगण ने श्रध्दा के साथ जय सियाराम जय सियाराम के उद्घोष के साथ नृत्य करते दिखे।
सत्संग के पश्चात् दण्डी स्वामी महात्माओं को भोज कराया गया। उक्त भण्डार उपस्थित सभी लोगों के आमंत्रित रहा।
भण्डारे में मुख्य रूप से श्री बलदेव महराज अखिलेश खेमका, अजय चौबे, सोमू सेठ,लखन खेमका सहित अनेक भक्तगण की विशेष सहयोग रहा।
