वाराणसी। समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में मंगलवार को पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि प्रतीक यादव बेहद नेकदिल और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वे फिटनेस के प्रति काफी सजग रहते थे तथा बॉडी बिल्डिंग और जिम संचालन से भी जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस दुख की घड़ी में यादव परिवार के साथ भावनात्मक रूप से खड़ा है।श्रद्धांजलि सभा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल बना रहा। इस अवसर पर डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, हीरू यादव, गोपाल पाण्डेय, रामकुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद, धर्मवीर पटेल, संजय पहलवान, विनोद सिंह, गुड्डू सिंह, आनंद यादव, अयाज खान एवं विनोद शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










Leave a Reply