ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
दिन देवगुरु बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। इसी दिन शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे और सूर्य-बुध की युति भी बन रही है। इस दिन सभी मूलांक वालों को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातक आज कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। मेहनत का फल मिलेगा। घमंड से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। पुराने निवेश से लाभ होगा।
उपाय – सूर्य को हल्दी पानी में मिलाकर अर्घ्य दें
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातक आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो सकता है। पार्टनरशिप में लाभ की संभावना है। जल्दबाजी में फैसले न लें। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय – पीले वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातक आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, लेकिन काम में जल्दबाजी नुकसान पहुँचा सकती है। शिक्षा और सलाह देने वाले कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय – मंदिर में पीली वस्तुओं (जैसे चने की दाल, हल्दी) का दान करें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातकों आज करियर में बदलाव आ सकता है, जो भविष्य के लिए अच्छे होंगे। मानसिक तनाव कम होगा और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
उपाय -पक्षियों को दाना डालें
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है)
मूलांक 5 के जातकों आज का दिन बेहतरीन रहेगा। बुध-शुक्र की युति से धन और व्यापार में लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी और मार्केटिंग क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
उपाय – गाय को चने की दाल खिलाएं।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातक आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।
उपाय -केसर का तिलक लगाएं।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातक आज आप नई सोच के साथ आगे बढ़ें। काम में रुकावटें दूर होंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
उपाय -गाय को हरी घास
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातक आज आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। मेहनत का फल देरी से मिल सकता है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
उपाय -विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है ) मूलांक 9 के जातक आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। गुस्से पर काबू रखें और जल्दबाजी से बचें।
उपाय -भगवान विष्णु की पूजा करें










Leave a Reply