व्यापारियों ने साइकिल चलाकर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील के समर्थन में महानगर उद्योग व्यापार समिति ने बुधवार को साइकिल उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणादायक पहल की। समिति के पूर्व उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने लहुराबीर स्थित दिनेश कालरा की साइकिल दुकान पहुंचकर साइकिलों की खरीदारी की और आमजन को छोटी दूरी के लिए साइकिल अपनाने का संदेश दिया। उपाध्यक्ष रजनीश कनौजिया और महामंत्री संगठन राहुल मेहता ने कहा कि व्यापारी समाज देशहित में प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है और ऊर्जा संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां अत्यंत आवश्यक न हो वहां निजी वाहनों का कम प्रयोग करें तथा छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग बढ़ाएं। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सुधार और आर्थिक बचत भी संभव होगी। समिति के अध्यक्ष श्रीनारायण खेमका, महामंत्री अशोक जायसवाल, मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान और सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि यदि विभिन्न क्षेत्रों में मात्र 10 प्रतिशत बचत की जाए तो देश को अरबों डॉलर की आर्थिक बचत हो सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह ऊर्जा संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के अभियान में अपना योगदान दे।केके साइकिल स्टोर्स के संचालक दिनेश कालरा ने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ग्राहकों को एमआरपी पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। कार्यक्रम में दिनेश अग्रवाल, मनीष गुप्ता, हिमांशी, गौरव जायसवाल और आशीष कनौजिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *