अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
दिन सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और बुधादित्य योग बनेगा। यह दिन रचनात्मकता, नए विचारों, आर्थिक सुधार और प्रेम संबंधों के लिए सकारात्मक रहेगा।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1, 10, 19, 28): करियर में नेतृत्व के नए अवसर मिलेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। सरकारी कामों में लाभ संभव है।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और केसर का तिलक लगाएं।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2, 11, 20, 29): रचनात्मकता बढ़ेगी। कला और मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें, भावुक होकर निर्णय न लें।
उपाय: शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करें और शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3, 12, 21, 30): ज्ञान और विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुराने निवेश से धन लाभ होगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
उपाय: गणेश जी की पूजा करें और जरूरतमंदों को किताबें बांटें।
मूलांक 4 (जन्म तिथि 4, 13, 22, 31): काम में अचानक बदलाव आ सकता है। मेहनत अधिक होगी, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में नए आइडिया काम करेंगे।
उपाय: मां दुर्गा के मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5, 14, 23): आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। धन के नए स्रोत खुलेंगे। संवाद कौशल से करियर में आगे बढ़ेंगे।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15, 24): प्रेम और पारिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कोई नया वाहन या घर खरीदने का विचार कर सकते हैं।
उपाय: महालक्ष्मी की पूजा करें और इत्र का प्रयोग करें।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16, 25): आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई रहस्यमयी ज्ञान प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में काम की तारीफ होगी।
उपाय: कुत्तों को रोटी खिलाएं और गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17, 26): धैर्य से काम लें, सफलता जरूर मिलेगी। मेहनत का पूर्ण परिणाम मिलेगा। धन संचय पर ध्यान दें।
उपाय: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है ) आज साहसी निर्णय ले सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ का भोग लगाएं










Leave a Reply