अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
ज्येष्ठ अमावस्या (शनि जयंती) का दुर्लभ संयोग है। यह दिन शनि देव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ है। दिन मेहनत और संतुलन का है। शनिवार होने के कारण कर्मफलदाता शनि देव की कृपा से सभी मूलांकों (1-9) के लिए अनुशासन और ईमानदारी से कार्य करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। शनि जयंती पर सरसों के तेल का दीपक पीपल के वृक्ष के नीचे या शनि मंदिर में जलाएं।”ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें और काले तिल, लोहे की वस्तुएं, नीले/काले वस्त्र गरीबों को दान करें।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
आज के दिन आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
आज आपके मन में परिवार में शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। किसी मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिल सकता है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
आज आपका ज्ञान और दूसरो को दी गई सलाह काम आएगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। धन लाभ होगा।
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज का दिन करियर में बड़े फैसले लेने का है। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। माता पिता की सलाह से दिन की शुरुआत करें।
उपाय: कुत्ते को रोटी खिलाएं।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है ) आज का दिन नया व्यापार शुरू करने के लिए अच्छा है। किसी से बात करते समय और किसी भी कागज पर साइन करते समय सावधानी बरतें। बड़ों की सलाह से धन का निवेश करें।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
आज के दिन आप मानसिक रूप से स्वयं को स्वस्थ पाएंगे।रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
आज आपका झुकाव शिक्षा ग्रहण करने में लगेगा कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे । अचानक धन लाभ मिल सकता है। यात्रा सावधानी पूर्वक करें।
उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं।
मूलांक 8 (8, 17, 26तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
आज का दिन कुछ नया करने का है आपकी मेहनत से सफलता मिलेगी अतः धैर्य रखें। आज आप पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहेगी ।
उपाय: शनि मंदिर में तेल दान करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
आज सुबह से ही मन उदास रहेगा परन्तु आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। कोई आपका अपना आपसे नाराज़ हो सकता है।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।










Leave a Reply