ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन समारोह

वाराणसी। शुक्रवार को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी, पड़ाव, वाराणसी में ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का समापन विद्यालय के निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय एवं आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय की निदेशक डॉ0 कल्पलता पाण्डेय के कर कमलों द्वारा हुआ।

इस दस दिवसीय शिविर में बच्चों ने स्केटिंग, घुड़सवारी, नॉन फायर कुकिंग, हस्त शिल्प मेंहदी, ब्यूटीशियन, कम्प्यूटर, संगीत, विज्ञान आदि से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के क्रिया-कलापों का प्रशिक्षण लिया। बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए कुशल प्रशिक्षकों को बुलाया गया था जिन्होंने नौनिहालों के प्रतिभा को निखारा।

विद्यालय के निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि बच्चों को जो प्रशिक्षण मिला है उन्हें वे भविष्य में अवश्य अपनायें एवं स्वावलम्बी बनें।

डॉ0 कल्पलता पाण्डेय ने बच्चों के प्रतिभाओं तथा प्रदर्शनों की खूब प्रशंसा की तथा सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं की सराहना की।

अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने आये हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, प्रहलादघाट की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय, मुख्य मार्केटिंग प्रमुख श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय तथा शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम गुप्ता तथा श्री आशुतोष मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *