नगर निगम में महापौर व नगर आयुक्त ने 17 तकनीकी सहायकों को सौपा नियुक्ति पत्र

 

वाराणसी।नगर निगम विकास की विभिन्न योजनाओं को तेजी से मूर्त रुप देने के लिए 17 तकनीकी सहायकों (जेई) की आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति की गई है।

सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने से नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

​नगर निगम के सामान्य अभियंत्रण विभाग में इन तकनीकी सहायकों के जुड़ने से शहर के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर महापौर ने सभी नवनियुक्त कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि युवा तकनीकी सहायकों के आगमन से निगम के विकास कार्यों और तकनीकी व्यवस्थाओं को और अधिक गति तथा मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कर्मियों से पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ शहर के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।।​

महापौर ने कहा कि शहर का तेजी से विस्तार हो रहा है और ऐसे में तकनीकी रूप से कुशल कार्यबल की अत्यंत आवश्यकता थी। इन 17 तकनीकी सहायकों (जेई) की तैनाती के बाद वार्डों में सड़कों, नालियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं की निगरानी बेहतर तरीके से हो सकेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नए कर्मियों की क्षमताओं का पूरा उपयोग करते हुए लंबित विकास योजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से उपसभापति नरसिंह दास, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, मुख्य अभियंता (सामान्य) आरके सिंह और सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव सहित अभियंत्रण विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *