17 मई 2026, रविवार,मूलांक 8 भाग्यांक 5

 

अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

आज से पवित्र माह पुरूषोत्तम माह शुरू हो रहे हैं। पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) भगवान विष्णु की भक्ति का पवित्र महीना है, जो 17 मई से 15 जून 2026 तक रहेगा।यह दिन अत्यधिक ऊर्जावान है जो नई शुरुआत और नेतृत्व का प्रतीक है साथ ही कर्मठता, अनुशासन और करियर में स्थिरता की ओर संकेत करता है।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

आज का दिन करियर और धन के मामले में बहुत शुभ है। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और नए अवसर मिलेंगे। पूरे पुरूषोत्तम माह 17 मई से 15 जून तक विष्णु मंदिर की रोज 11 परिक्रमा करें।

आज का उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

आज का दिन दूसरो के सहयोग और रचनात्मकता का रहेगा। भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। पूरे पुरूषोत्तम माह 17 मई से 15 जून तक प्रतिदिन तुलसी में जल चढ़ाएं।

आज का उपाय: सफेद वस्तुओं का दान करें और शिव जी की पूजा करें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगे गा और इससे आपके व्यवसाय और नौकरी या पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अपने अंतर्ज्ञान (intuition) पर भरोसा रखें । पूरे पुरूषोत्तम माह 17 मई से 15 जून तक ब्रह्मचर्य का पालन करें।

आज का उपाय: केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

 

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

आज कड़ी मेहनत का दिन है इस मेहनत का फल मिलेगा और स्थिरता आएगी। करियर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है। पूरे पुरूषोत्तम माह 17 मई से 15 जून तक श्रीमद्भागवत का पाठ करें या करवाएं।

आज का उपाय: ‘ॐ नमः शिवाय’ का 108 बार जाप करें।

 

मूलांक 5 (5,14,23तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

नए विचारों के साथ व्यवसाय में आगे बढ़ें। जोखिम लेने से बचें, सोच-समझकर निर्णय लें। किसी बड़े का आशीर्वाद लेकर ही नया काम शुरू करें। पूरे पुरूषोत्तम माह किसी भी मंदिर में देशी घी का लम्बी बाती का दीपक जलाएं।

आज का उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

धन लाभ के साथ परिवार में अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लें। पूरे पुरूषोत्तम माह 17 मई से 15 जून तक नियमित रूप से तुलसी के पौधे की सेवा करें।

आज का उपाय: माँ लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

आज का दिन आत्म-चिंतन का दिन है सोचे आपने क्या अच्छा किया और क्या बुरा । मानसिक शांति के लिए योग या मेडिटेशन करें। पूरे पुरूषोत्तम माह 17 मई से 15 जून तक नियमित रूप से दीपदान करें।

आज का उपाय: कुत्ते को रोटी खिलाएं या पक्षियों को दाना दें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मेहनत का बड़ा फल मिल सकता है, लेकिन अनुशासन जरूरी है। पूरे पुरूषोत्तम माह 17 मई से 15 जून तक कोई भी फल का दान करें।

आज का उपाय: जरूरतमंदों को भोजन कराएं या हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

पुरूषोत्तम माह आपके रुका हुआ कामों को पूरा करेगा, लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। इस पूरे माह 17 मई से 15 जून तक रोज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

आज का उपाय: हनुमान मंदिर में चमेली का तेल या सिंदूर चढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *