
वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री राम तरक आंध्र आश्रम में दक्षिण भारतीय तीर्थ यात्री प्रवीण कुमार महाराज ने दिन दुखियों की सेवा के लिए दरिद्र नारायण सेवा करवाए। सैकड़ों की संख्या में असहाय लोगों को भोजन वितरित किया गया। भोजन कराने के पश्चात सभी को दान दक्षिणा देकर विदा किए।
भोजन के पूर्व हर हर महादेव, मा अन्नपूर्णा की जय आदि नारे लगाकर प्रसाद ग्रहण किए।
उक्त भंडारा का संचालन आश्रम के प्रबंधक वी वी सीताराम ने किया।
इस अवसर पर मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री ने कहा हमारे आश्रम में तीर्थ यात्रीगण आकर नारायण सेवा सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते हैं ।दिन दुखियों की सेवा करना बहुत पुण्य काम होता हैं।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र कुमार यादव, सोनू विश्वास, सुनील यादव, देवेंद्र , प्रेम बिंद, शंभू यादव, शिवाय सहित अनेकों जनों ने सहयोग किया।











Leave a Reply