18 मई 2026 सोमवार,मूलांक 9 भाग्यांक 6

अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

 

आज का दिन मिला-जुला और प्रगतिशील रहेगा। सभी के मन में रचनात्मकता और भावुकता बनी रहेंगी

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

आज के दिन कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता निखरेगी। रुके हुए सरकारी काम पूरे होने की संभावना है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उपाय: शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध अर्पित करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

आज का दिन शांतिपूर्ण और शुभ रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें।

उपाय: सोमवार का व्रत रखें और ज़रूरतमंदों को सफेद वस्तु (चावल, आटा या चीनी) का दान करें।

 

मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा या अध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। आर्थिक निवेश में लाभ के योग हैं।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और मंदिर में पीले वस्त्र दान करें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

आज कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज किसी भी बड़े निवेश या निर्णय को टालना बेहतर रहेगा। मन में थोड़ा पूरे दिन असमंजस बना रह सकता है।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और कुत्तों को भोजन दें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

आज व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। बुद्धि का स्तेमाल से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शानदार रहेगा।

उपाय: मां दुर्गा की उपासना करें और छोटी कन्याओं को फल-मिठाई दें।

 

मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

आज के दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। कला और ग्लैमर से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

उपाय: माता लक्ष्मी को मिश्री और लाल गुलाब अर्पित करें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। कोई छिपा हुआ सच सामने आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

 

मूलांक 8 ( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

आज नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के नए स्रोत बनेंगे। बड़े फैसलों में किसी अनुभवी की सलाह लें।

उपाय: पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जप करें।

 

मूलांक 9 ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

आज सुबह की शुरुआत थोड़ी कम ऊर्जा और आत्मविश्वास से हो सकती है । वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है।

उपाय: आज लाल रंग का प्रयोग अधिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *