मुसहर बस्ती में सृजन सेवा ट्रस्ट ने मनाई दीपावली

वाराणसी।दीपावली के पावन अवसर पर सृजन सेवा ट्रस्ट, लठियां–बच्छाव, वाराणसी द्वारा बच्छाव मुसहर बस्ती में समुदाय के लोगों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद समुदाय के साथ खुशियाँ साझा करना, आपसी प्रेम, भाईचारा, समानता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना था।

 

इस अवसर पर समुदाय के लोगों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा की गईं तथा सभी को प्रेम, सौहार्द और एकजुटता के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि त्योहारों की असली खुशी तभी सार्थक है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इसमें सहभागी बने और कोई भी समुदाय खुशियों से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *