ईज़ी हेल्प संस्था ने महिलाओं संग धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह

उपहार और मिठाई बांटकर साझा कीं खुशियां, आपसी प्रेम और सौहार्द का दिया संदेश

 

वाराणसी। ईज़ी हेल्प संस्था की ओर से शनिवार को अर्दली बाजार स्थित भुवनेश्वर नगर कॉलोनी में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था से जुड़ी महिलाओं को उपहार और मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। संस्था के संस्थापक विवेक कुमार सिंह ने महिलाओं को उपहार और मिठाई वितरित की। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने के साथ आपसी सहयोग और अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं। त्योहार की खुशियां सभी के साथ बांटने से उसका आनंद और बढ़ जाता है।

कार्यक्रम का संचालन ईज़ी हेल्प संस्था की निदेशक कोमल सिंह ने किया। समारोह में डॉ. जगदीश पिल्लई, आईएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सिंह विकास, अरविन्द विश्वकर्मा, तेजस कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *