
सहायक अध्यापक कल्पना तिवारी के मित्र अमित भदौरिया ने स्वच्छता किट एवं दीपों का किया वितरण
वाराणसी।प्राथमिक विद्यालय चांदपुर, चिरईगांव में दीपावली हेतु बच्चों को विदेश से विशेष उपहार मिला। विद्यालय की सहायक अध्यापक कल्पना तिवारी के मित्र एवं जर्मनी निवासी अमित भदौरिया ने दीपावली उपहार विद्यालय के बच्चों हेतु स्वच्छता किट एवं दीपों का वितरण कर बच्चों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
स्वच्छता किट वितरित कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं अच्छी आदतों का विकास करना है, ताकि बच्चे व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक बनें।
स्वच्छता किट का वितरण के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव श्री राम पूजन पटेल जी रहे ।
कार्यक्रम में एआरपी रश्मि त्रिपाठी, मनीष कुशवाहा, सीमा द्विवेदी, अमृता गुप्ता, माधुरी गुप्ता, किरण बाला एवं आबा तिवारी की विशेष उपस्थित रही।
विद्यालय परिवार ने इस सराहनीय पहल के लिए अमित भदौरिया के प्रति आभार व्यक्त किया।
विद्यालय परिवार ने इस सराहनीय पहल के लिए अमित भदौरिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply