
वाराणसी ।काशी में शिव स्वरूप सम्मान्य काशीराज डॉ विभूति नारायण सिंह जी का जन्म शताब्दी महोत्सव गुरुवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एन उड़प्पा सभागार में भव्य समारोह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने बताया कि सर्वप्रथम काशी की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना अदिति चटर्जी द्वारा श्री गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।काशी के सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान पं चंद्रशेखर घनपाठी ने वैदिक मंगलाचरण प्रस्तुत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगतगुरु चंद्रशेखर शिवाचार्य जी महास्वामी पीठाधीश्वर, जंगमबाड़ी मठ एवं विशिष्ट अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजीत कुमार चतुर्वेदी, महाराजकुमारी कृष्णप्रिया , महाराजकुमारी विष्णु प्रिया, महाराजकुमारी हरप्रिया ने महाराज जी एवं मालवीय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
आयोजन सचिव मनोज गुप्ता ने काशीराज जन्म शताब्दी महोत्सव के अवसर पर आए हुए शुभकामना संदेशों का वाचन एवं शताब्दी महोत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की काशीराज डॉक्टर विभूति नारायण सिंह काशी के सांस्कृतिक अग्रदूत थे उनकी उपस्थिति से ही ईश्वरीय तत्व का एहसास होता था। उन्होंने काशी के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान किया है। काशीराज काशी की सांस्कृतिक परंपराओं एवं संस्कारों के प्रबल समर्थक थे। इस अवसर पर श्री श्री मां आनंदमयी पीठ की छात्राओं ने काशीराज की संगीतमय स्तुति की।
कार्यक्रम मे महाराजकुमारी कृष्णप्रिया द्वारा लिखित पुस्तक *सचल विश्वनाथ एक परिचय* पुस्तक का लोकार्पण किया गया।मुख्य अतिथि जंगमबाड़ी मठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु चंद्रशेखर शिवाचार्य महास्वामी जी ने गीता ज्ञान प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता एवं क़्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी व सर्टिफ़िकेट प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़ ने किया। काशीराज जन्म शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में काशी की 108 विभूतियों को काशीराज कीर्ति अलंकरण से सम्मानित किया गया।
इसमें प्रमुख रूप से अम्बरीश सिंह भोला जी, डॉ अशोक राय, पं अभिषेक द्विवेदी,प्रो रामनारायण द्विवेदी , अनिल श्रीवास्तव,डॉ रागिनी सरना,पं माता प्रसाद मिश्र, ममता टंडन, पं रविशंकर मिश्रा, राकेश टंडन,धुल्लीपल्ला नारायण शास्त्री, आशीष टंडन, वी वी सुंदर शास्त्री, घनश्याम सिंह, चंद्रशेखर अग्रवाल, राजेश शंकर श्रीवास्तव , डॉ अजय जायसवाल , डॉ प्रियंका जायसवाल, डा कैलाश सिंह विकास, डा उदय शंकर भगत, डा विवेक कुमार सिंह, इंजिनियर रामनरेश नरेश,राम नारायण कसेरा चेल्ला सुब्बा राव,वेंपराला उषा रानी, डॉ अशोक पांडेय, दिलिप सिंह,नागेंद्र वाजपेयी,हरीश वालिया,कौशल शर्मा ,नरसिंह दास चांदीवाला,शंकर बोस,सलोनी गुप्ता ,राधेश्याम कमल,डॉ अग्रज मिश्रा सहित 108 विभूतियों को काशीराज कीर्ति अलंकरण से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज परिवार के सदस्यों कुंवरी वरदा वसुप्रिया ,श्री वरद नारायण सिंह ,श्री वल्लभ नारायण सिंह ,कुंवर ईशान, श्री अंबु पद्मनाभनारायण सिंह, श्रीमंत माधव नारायण सिंह की महत्वपूर्ण उपस्थिति एवं सक्रिय सहयोग रहा।

Leave a Reply