अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

दिन एक संतुलित और मिश्रित ऊर्जा वाला दिन है।इस दिन का स्वामी ग्रह केतु और वृहस्पति है यह दिन आध्यात्मिक उन्नति, गहन चिंतन और नई चीजों को सीखने के लिए बहुत शुभ है।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातक आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और मेहनत का फल मिलेगा। नए अवसर सामने आ सकते हैं।धन लाभ के योग बन रहे हैं।

उपाय – सरसों तेल से बनी वस्तुएं खाने से बचें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातक आज पूरा दिन मन में कुछ उलझन रह सकती है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, सोच-समझकर कदम उठाएं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

उपाय – घर से कुछ मीठा खा कर निकलें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातक आज आपमें रचनात्मकता ज्यादा रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा, खर्चों पर नियंत्रण रखें।

उपाय – 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातक आज का दिन सामान्य रहेगा। आज मेहनत करने का दिन है, लेकिन परिणाम देर से मिल सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

उपाय – काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातक आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी लंबी यात्रा का योग बन सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी किए गए प्रयास के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

उपाय – नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाकर नहाएं।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातक आज परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप आवश्यकता से अधिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च कर सकते हैं।

उपाय – काले रंग के कपड़े पहने से बचें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातक आज आपका दिन बहुत शानदार रहेगा। किसी गहन विषय में रुचि बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप खुद को शांत और संतुलित महसूस करेंगे।

उपाय – पीली सरसों का दान करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातक आज कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लेने पर सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं

उपाय – शनिदेव की पूजा करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातक आज आपमें ऊर्जा और जोश बना रहेगा। काफी समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी प्रतियोगिता परिक्षा में सफलता मिल सकती है।

उपाय – काले तिल का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *