
रिपोर्ट :-सन्तोष कुमार चतुर्वेदी
कैमूर ।भभुआ दुर्गावती में आर्ट ऑफ गिविंग की 13 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बिहार राज्य के कैमूर (भभुआ) जिले के दुर्गावती में एक विशेष चैरिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर स्लम क्षेत्र के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया, साथ ही अभिभावकों के बीच शीतल पेय भी वितरित किए गए।
डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्री अमरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “शेयर टू शाइन” का मुख्य उद्देश्य अपने पड़ोस, समाज एवं आस-पास के लोगों के प्रति सहयोग, सेवा और “देने की कला” की भावना को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा कि “बिना किसी स्वार्थ के सहायता करना ही आर्ट ऑफ गिविंग की वास्तविक आत्मा है।” इस समाजोपयोगी आयोजन को सफल बनाने में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्री अमरेंद्र ठाकुर की सक्रिय भूमिका रही। उनके साथ आर्ट ऑफ गिविंग के स्वयंसेवक आकाश जी, भूपेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार, रितेश कुमार, गोल्डन कुमार, रविशंकर पाण्डेय दीपक (कार्यक्रम पदाधिकारी – एन.एस.एस.,दुर्गावती महाविद्यालय बिछियाँ) ने समर्पण भाव से महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अंत में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने बिहार टीम के मुख्य कार्यक्रम संयोजक डॉ. धर्मेंद्र कुमार के प्रति इस प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित एवं संभव बनाने हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया।









Leave a Reply