
वाराणसी।श्री राम चरित मानस, समिति, नाटीइमली, वाराणसी के तत्वावधान में रविवार को सुबह मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में भक्त गण शामिल रहे।
भीषण गर्मी को देखते हुए रामकटोरा, स्थित निकट शाह हॉस्पिटल तथा नाटीइमली, निकट हनुमान मंदिर के पास निःशुल्क पेय पदार्थ शिविर इण्डियन एडवोकेट एसोसिएशन एवं श्री नान्हू -कान्हू बाबा सेवा समिति के सहयोग से लगाया गया।
इस शिविर का उद्घघाटन एसोसिएशन डा. अरविंद गाँधी ने किया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शशि वर्मा एडवोकेट, महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता एडवोकेट , एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यगण बलदाऊ एडवोकेट, सुल्तान खान एडवोकेट सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण तथा सदस्यगण उपस्थित थे।









Leave a Reply