पांडेयपुर आवास विकास कॉलोनी में 14 पार्क व तीन मुख्य द्वार का नवनिर्माण शीघ्र

वाराणसी। प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने पांडेयपुर स्थित आवास विकास कालोनी पांडेयपुर में कालोनीवासियों की शिकायत पर आवास विकास विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रशांत वर्धन के साथ रविवार कर कॉलोनी को आदर्श कॉलोनी बनाए जाने पर विशेष जोर दिया। कालोनी के सभी पार्कों को आकर्षक बनाए जाने के साथ ही उसमें अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित किए जाने पर जोर देते हुए इसके नवनिर्माण कार्य शीघ्र कराए जाने का निर्देश दिया।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने आवास विकास के सभी पार्कों का नामकरण महापुरुषों के नाम पर रखे जाने का निर्देश देते हुए कहा कि उन महापुरुषों का चरित्र चित्रण होगा। साथ ही कालोनी के मुख्य तीन द्वार का नव निर्माण महापुरुषों के नाम पर किया जाएगा। उक्त कार्य करने हेतु विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *