19 मई 2026 मंगलवार (मूलांक 1 भाग्यांक 7)

 

अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

 

आज नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी।

 

मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख)

आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े फैसले लेने में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।

उपाय: लाल वस्त्र पहनें और ‘ॐ सूर्य देवाय नमः’ का जाप करें।

 

मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख)

मन में रचनात्मक विचार आएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में दूसरों पर निर्भर रहने से बचें।

उपाय: सफेद वस्त्र धारण करें और शिव मंदिर में जल चढ़ाएं।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख)

ज्ञान में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और केसर का तिलक लगाएं।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख)

आज धैर्य और संयम बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां मिल सकती हैं, लेकिन सफलता मिलेगी। धन सोच-समझकर खर्च करें।

उपाय: हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख)

आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं।

उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

 

मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख)

भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख)

अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

उपाय: कुत्तों को रोटी खिलाएं और माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

 

मूलांक 8 ( 8, 17, 26 तारीख)

मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। निवेश करते समय सावधानी बरते।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार का व्रत रखें।

 

मूलांक 9 ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

आज आपका ऊर्जा का स्तर उच्च रहेगा। प्रॉपर्टी या भूमि से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

उपाय: बजरंगबली को चोला चढ़ाएं और मंगलवार का दान करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *