20 मई को जोन स्तरीय संत निरंकारी महिला समागम का आयोजन

 

रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में 20 मई दिन बुधवार को सायंकाल 3 बजे से शाम 6 बजे तक सत्संग भवन मलदहिया पर जोन स्तरीय निरंकारी महिला समागम का आयोजन किया गया है।

उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वाराणसी जोन के जोनल इंचार्ज श्री सिध्दार्थ शंकर सिंह जी ने बताया कि महिला समागम में वाराणसी के अलावा चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और गाजीपुर जिले की भी संगते शामिल होंगीं।

जोनल साहब ने बताया कि महिला सशक्तिकरण हेतु निरंकारी मिशन ने महिला सत्संग का स्थापना किया है। समय ,समय पर जोन स्तर पर समागम का रूप देकर महिलाओं को जागृत करने का प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *