अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
आज का दिन मिले-जुले परिणाम और ऊर्जा लेकर आया है।
मूलांक 1: (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
आज कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं और अवसर आपको उत्साहित करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें।
मूलांक 2: ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
आज का दिन भावुकता से भरा हो सकता है। कार्यस्थल पर तुरंत निर्णय लेने से लाभ होगा।
उपाय: चांदी के बर्तन में जल पिएं।
मूलांक 3: (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
आज आप ज्ञान और विवेक का पूरा उपयोग करेंगे। विद्यार्थियों और लेखकों के लिए दिन उत्तम है।
उपाय: माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।
मूलांक 4: (4, 13, 22, या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज आपको करियर में स्थिरता लाने के लिए धैर्य बनाए रखना होगा । अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। यात्रा करने से बचें।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें
मूलांक 5: (5, 14, या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
आज आपको बातचीत और नेटवर्किंग के जरिए धन लाभ हो सकता है । नई डील के लिए दिन शुभ है।
उपाय: हरे रंग का वस्त्र पहनें।
मूलांक 6: (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कला और सौंदर्य से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। परिवार के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
उपाय: इत्र या सुगंध का प्रयोग करें।
मूलांक 7: ( 7, 16, या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
आज के दिन आध्यात्म और मनन की ओर झुकाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। किसी पर आंख मूंद कर भरोसा नहीं करें।
उपाय: गाय की सेवा करें।
मूलांक 8: ( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। निवेश में सावधानी बरतें। दिन अनुशासित तरीके से बीतेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। प्रतियोगिता परिक्षा में सफलता मिलेगी।
उपाय: शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।
मूलांक 9: ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
आज सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होगें ।ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी या भूमि से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
उपाय: गरीबों को अन्न दान करें











Leave a Reply