
वाराणसी। भीषण गर्मी और सूर्य देव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत विकास परिषद् की नीलकण्ठ शाखा, काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय द्वारा मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण एवं जीव सेवा को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 7:30 बजे से 8:00 बजे तक आर्य समाज भोजूवीर में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में पर्यावरण शुद्धि, जनकल्याण एवं विश्व शांति की कामना की गई।
यज्ञ कार्यक्रम में भाविप गोरक्ष प्रान्त से रीता बरनवाल, प्रान्तीय निवर्तमान महासचिव प्रमोद दूबे, शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, सुशील कुमार आर्य, सुनिल जायसवाल, चन्द्रदीप आर्य (मंत्री, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा वाराणसी), प्रमोद आर्य ‘आर्षेय’ (उपाध्यक्ष, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा वाराणसी) तथा वेद प्रकाश आर्य उपस्थित रहे। सभी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यज्ञ के उपरांत भोजूवीर क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी से भरे पात्र (नाद) रखवाए गए, ताकि भीषण गर्मी में उन्हें प्यास से राहत मिल सके। इस अवसर पर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव (संरक्षक एवं शाखा गतिविधि सह संयोजक पर्यावरण) तथा शाखा गतिविधि संयोजक सेवा राजीव गुप्ता भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जीव सेवा आज समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।











Leave a Reply