जालना की बेटी पूजा वायल का NASA शैक्षणिक कार्यक्रम हेतु चयनित

महाराष्ट्र।जालना की प्रतिभाशाली छात्रा पूजा वायल ने जिले और देश का नाम रोशन किया है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन प्रतिष्ठित NASA Educational Experience Program (USA) के लिए किया गया है।

पूजा वायल को ISSC में शानदार प्रदर्शन के लिए “Best Performer” सम्मान प्राप्त हुआ।जिसके बाद उन्हें अमेरिका में आयोजित होने वाले NASA के विशेष शैक्षणिक अनुभव कार्यक्रम के लिए चुना गया। यह उपलब्धि जालना जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को NASA Space Center का भ्रमण, विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने तथा आधुनिक तकनीकों को समझने का अवसर मिलेगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है।

पूजा वायल की इस सफलता पर परिवार, शिक्षकों एवं सामाजिक संगठनों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

“मेहनत और सपनों का संगम ही सफलता की उड़ान बनता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *