21 मई 2026 गुरुवार, मूलांक 3 भाग्यांक 9

 

अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

 

आज का दिन ज्ञान, नए अवसर और संतुलित ऊर्जा लेकर आ रहा है।

 

मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

आज आपके कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। सहयोगियों के साथ संवाद बेहतर होगा। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें।

उपाय: विष्णु जी के मंदिर में गुलाब जल अर्पित करें।

 

मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

आज आपको कार्यस्थल पर संतुलन और धैर्य बनाए रखना होगा । भावनात्मक मामलों में जल्दबाजी न करें। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।

उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

 

मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

आज का दिन छात्रों और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है सभी प्रोजेक्ट पूरे होंगे । आपकी रचनात्मकता की प्रशंसा होगी। धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी।

उपाय: माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।

 

मूलांक 4 ( 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

आज का दिन स्थिरता और कार्य पूर्ण करने के लिए उत्तम है। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

उपाय: जरूरतमंदों को अनाज का दान करें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

आज आपका कोई मांगलिक कार्य करना शुभ रहेगा। व्यवसाय में लाभकारी समाचार मिल सकता है या नया अवसर मिल सकता है। व्यापार और कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिलेगा।

उपाय: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।

 

मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

आज के दिन अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।

उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और सुगंधित इत्र अर्पित करें।

 

मूलांक 7 ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

आज का दिन आत्ममंथन का है। पारिवारिक और व्यवसायिक मामलों में धैर्य से काम लें। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं।

उपाय: पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें।

 

मूलांक 8 ( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

आज व्यवसाय या नौकरी में आपके काम से आपकी पहचान बनेगी। आज कार्यभार अधिक रह सकता है, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

उपाय: घर में पानी रखने की जगह पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

 

मूलांक 9 ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

आज का दिन पूरी तरह आपके पक्ष में है। लंबे समय से अटके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

उपाय: विष्णु जी को बूंदी का मीठा तुलसी पत्र डाल कर अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *