
गोरखपुर।डा श्याम बिहारी मिश्र द्वारा लिखित 14 पुस्तकों, वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर श्याम बिहारी मिश्र का रविवार को गोरखपुर के स्थानीय होटल में सम्मानित किया गया।
जिसमें गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया डॉक्टर पूनम टंडन,एमएलसी धर्मेंद्र सिंह समेत अनेकों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डा श्याम बिहारी मिश्र वर्ष 2019 से पुस्तकों के लेखन का कार्य आरम्भ किया। इससे पूर्व डॉ0 मिश्र बॉटनी से शोध करके वर्ष 1976 से असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में स्वामी देवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मठ लार देवरिया में शिक्षण सेवा में रहे।
2013 में शिक्षण सेवा से निवृत्त होने के बाद आपने लघु कविताओं को एक पुस्तक के रूप में सजाने का कार्य किया।
आपको सूर्यकांत त्रिपाठी निराला पुरस्कार , शान ए काशी 2025 सहित अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित होते हुये लेखन कार्य करते हुए, अपनी काव्य साधना को जारी रखा है।














Leave a Reply