
वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य दिव्यांग सलाहकार सदस्य राधा सिंह ने लखनऊ में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में माननीय कुलपति महोदया से शिष्टाचार भेंट किया ।
सक्षम काशी प्रान्त महिला प्रमुख राधा सिंह ने कुलपति महोदया से दिव्यांगजनोें की शिक्षा, पुनर्वास, कौशल विकास तथा उनके समग्र उत्थान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।
दिव्यांग विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी प्राप्त की।
तत्पश्चात विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया गया, जहां अलग-अलग विभागों के फैकल्टी प्रमुख एवं शिक्षकों से मुलाकात कर उनके कार्यों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध शैक्षिक, तकनीकी एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाओं का अवलोकन अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
इसके अतिरिक्त इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम, खेल मैदान एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण भी मेरे द्वारा किया गया।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विश्वविद्यालय में उपलब्ध खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की व्यवस्थाएँ सराहनीय प्रतीत हुईं। यह यात्रा ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में नई सोच प्रदान करने वाली रही।









Leave a Reply