रिपोर्ट सोमू सेठ 

 

भदोही। गुजरात नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है। इसी जीत के बीच भदोही जिले के लिए गर्व की बड़ी खबर सामने आई है। गोपीगंज क्षेत्र के बेरासपुर गांव की बेटी निर्मला पाण्डेय ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के वार्ड नंबर 47 से पार्षद चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर जिले का नाम रोशन किया है।

निर्मला पाण्डेय ने कांग्रेस प्रत्याशी शाइस्ता बानो बुखारी को 11 हजार से अधिक मतों से हराया। उन्हें कुल 27,008 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंदी को 15,580 वोट प्राप्त हुए। इसी वार्ड से भाजपा के अन्य प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की।

बताया जा रहा है कि यह निर्मला पाण्डेय का पहला चुनाव था और पहली ही बार में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज कर अपनी मजबूत राजनीतिक शुरुआत का संकेत दे दिया। उनके पति उद्धव जी पाण्डेय अहमदाबाद में व्यवसायी और समाजसेवी हैं।

निर्मला पाण्डेय की जीत के बाद अहमदाबाद में समर्थकों ने जश्न मनाया, वहीं भदोही के बेरासपुर गांव और मिर्जापुर के निफरा गांव में मिठाइयां बांटी गईं और पटाखे जलाकर खुशी जताई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि भदोही की बेटी ने गुजरात में जीत हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *