
वाराणसी/दिल्ली। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी चिकित्सा विज्ञान संस्थान मेडिसिन विभाग के प्रो श्याम सुंदर अग्रवाल को नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया।
उक्त अवसर पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मंत्रीमंडल के सदस्य गण, उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य हो कि प्रो श्याम सुंदर अग्रवाल कालाजार रोग पर राष्ट्रीय स्तर का शोध व अनुसंधान का कार्य किया है।
आपका शोध व अनुसंधान राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित है।कालाजार अत्यंत घातक बुखार है।
सोमवार को दिल्ली में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जाने पर काशी चिकित्सा जगत, समाज सेवी, पत्रकार गण ने खुशी जताई तथा बधाई दी।









Leave a Reply