रिपोर्ट अशरफ आदिल

फूलपुर। फूलपुर तहसील में नए एसडीम अजीत कुमारजायसवाल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया परंतु फरियादियों की भीड़ के कारण कोर्ट फिलहाल नहीं कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सरकार के आदेशों से तहसील में अर्सा से कार्य कर रहे मुंशियों को पैदल कर दिया गया था। जो अब धीरे धीरे आना शुरू कर दिए हैं। उधर फौजदारी कक्ष में बिल्कुल ताला लटक रहा था। जो मुंशी थे सब भाग खड़े हुए थे। परंतु बुधवार दोपहर प्रकाश चंद्र यादव ने दर्जनों अधिवक्ताओं के साथ जाकर कार्यालय खुलवा दिया और कामकाज शुरू कराया। अभी सरकार द्वारा कोई सरकारी कर्मचारी नहीं भेजा गया है। पुनः वही मुंशीगण कारोबार संभाल लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *