
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी ।श्री साई नटराज अकादमी के तत्वावधान में सोमवार को पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से भाजपा के विजय प्राप्त की खुशी में अस्सी घाट पर सुबह ए बनारस के मंच पर संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि समाज सेवक, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल द्वारा सम्मानित एवं मानसरोवर स्थित श्री राम तरक आंध्र आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री जी एवं भारतीय जनता पार्टी 91 वार्ड के पार्षद एवं नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य चंद्रनाथ मुखर्जी दादा, वार्ड नंबर 75 पार्षद राजेश कुमार यादव जी थे।
आयोजक ने मुख्य अतिथि गण व विशिष्ट अतिथि को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
मुख्य अतिथि वी वी सुंदर शास्त्री जी ने कहा आज बंगाल में जो जीत हुईं वह हिंदू धर्म सेवा का फल रहा। बंगाल में कई महापुरुषों का जन्म स्थान है। उन्हीं लोगों का आशीर्वाद मिला है।
चंद्रनाथ मुखर्जी दादा ने कहा यह जीत भारतीय जनता पार्टी का नहीं बल्कि बंगाल के आम जनता की आशीर्वाद मिला है। 14 साल से लगातार जनता कई तरह से त्रस्त थे। आज उन सभी को राहत मिला।
राजेश यादव जी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज इस मंच पर जो कार्यक्रम किया जा रहा है अतुलनीय एवं वन्दनीय है।
कई हजार किलोमीटर दूर से आए हुए तीर्थ यात्रीगण हम सभी को उत्साह एवं आशीर्वाद दे रहे हैं यह बहुत ही सराहनीय है।
