अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

आज रचनात्मकता, प्रेम और धन के लिए दिन शुभ है। यह दिन विशेष रूप से करियर और पैसों के मामले में उन्नति लेकर आ सकता है लेकिन यह समय मेहनत और समझदारी से काम लेने का समय है।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातकों के लिए आज का दिन नई शुरुआत के लिए अच्छा है। करियर में भाग्य साथ मिलेगा। पति-पत्नी में प्यार बढ़ेगा।

उपाय – ऊं शब्द का जाप करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक संतुलन बनाए रखने का है । पार्टनरशिप में लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

उपाय – हरे रंग के वस्त्र पहनना आपके लिए शुभ होगा।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातकों के लिए आज के दिन अपनी बुद्धि , चतुराई और ज्ञान से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मकान या जमीन के लिए दिन शुभ है।

उपाय – 5 हरी इलायची अपने साथ रखें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातकों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत करने का है। जल्दबाजी में निर्णय न लें। अन्यथा बडा नुकसान हो सकता है।

उपाय – गुड़ खा कर घर से बाहर निकलें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। बातचीत में सतर्कता बरतें ।अनावश्यक खर्च करने से बचें।

उपाय – गाय को हरा चारा डालें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातकों के लिए आज का दिन सबसे शुभ रहेगा सोचे हुए काम पूरे होंगे । रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी और धन लाभ के योग है।

उपाय – नहाने के पानी में गुलाब की कुछ पत्तियां डालकर नहाएं।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातकों के लिए आज के दिन यात्रा के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

उपाय – सुहागिन स्त्री को हरी चूड़ियां दान करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातकों के लिए आज के दिन थोड़ा संघर्ष हो सकता है, लेकिन धैर्य रखने से परिणाम आपके पक्ष में मिलेंगे। धन लाभ होगा और परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है।

उपाय – ऊं गं गणपतये नमः का जाप करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा और साहस से भरा हुआ रहेगा। पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। मांगलिक कार्यों में जाने का मौका मिलेगा।

उपाय – हरे रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *