
रिपोर्ट अशरफ आदिल
फूलपुर।रवि अव्वल बृहस्पतिवार को बड़े धूमधाम से एवं उत्साह पूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। आज के दिन मुसलमानों के अंतिम नबी ए पाक ने जन्म लेकर दुनिया को ईश्वर के बारे में संदेश दिया और अच्छे बुरे की पहचान बताइए आज के दिन पूरे विश्व में मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया जाता है नबी ए पाक दुनिया में आने से पहले लड़कियों को जिंदा दफना दिया जाता था। दुनिया को यह संदेश दिया कि यह गलत हैं। अच्छे बुरे की पहचान बताई। फूलपुर में हर पंचम के साथ नातिया कलाम पढ़ते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग कस्बे से लेकर गांव तक गली-गली घूम कर नबी की आमद का जश्न मनाते हैं। फूलपुर में हाजी अनीस अहमद की सादात में जुलूस ईद का मस्जिद से उठकर कवि में घूमता हुआ दोपहर 2:00 जमीलाबाद मस्जिद पर नमाज जोहर के समय समाप्त होगा। रेलवे फाटक पश्चिम ओर से रेलवे ने कुछ भाग का हिस्सा जुलूस के लिए खोल दिया है। जहां पर आरएएफ तथा फूलपुर के अधिकारी गण मुस्तादी से लगकर सुबह 8:00 बजे जुलूस पार कराएंगे।
