वाराणसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी परिसर में 30 सितम्बर को प्रातः 10ः00 बजे से ’’अप्रेन्टिसशिप मेला’’ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जनपद के प्रतिष्ठित राजकीय/निजी अधिष्ठान प्रतिभाग करेंगे। जिले में लगभग 150 अप्रेन्टिस की बैकेसी है, किसी भी व्यवसाय से आई0टी0आई0 उत्तीर्ण इच्छुक युवक एवं युवतियाॅ सरकारी एवं गैर सरकारी या निजी कार्यालयों में अप्रेन्टिस हेतु प्रतिभाग कर सकते है। उक्त जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आईटीआई ने बताया कि अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग किये जाने हेतु भारत सरकार के पोर्टल www.apprenticeshipindia.org  पर स्वयं अपना पंजीकरण कर अपनी प्रोफाईल की प्रति Login ID और Password  सहित प्रतिभाग कर सकते है एवं जिन अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण नहीं करा पाया है वह मेले के दिन संस्थान में उपस्थित हो कर अपना पंजीकरण कराकर भाग ले सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *