
रिपोर्ट उमाशंकर सिंह

राबर्ट्सगंज।मधुपुर क्षेत्र के ग्राम सभा बट में तीन दिवसीय रामकथा मंगलवार को हुआ।सुग्रीव आनंद जी महाराज ने राम कथा भक्तगण को सुनाया।आज रामकथा का तीसरा दिन है।
प्रसिद्ध रामकथा वाचक सुग्रीव आंनद ने भक्तगण को बताया कि राम चरित मानस हम-सभी को प्रेरणा देता है। हम सभी को राम के चरित्र के अनुसार समाज में आचरण करना चाहिए।
कथा पीठ की पूजा संयोजक जय किशन प्रजापति ने की।
कथा श्रवण में नगवा के ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, उमाशंकर सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, कबीर, सतीश मिश्रा सहित सैकड़ो कथा प्रेमी शामिल रहे।
