
वाराणसी। परमहंस पब्लिक स्कूल में शनिवार को मदर्स डे एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल गोविन्द सिंह, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद डा रामबाबू, वरिष्ठ पत्रकार गण डा कैलाश सिंह विकास, सुजीत उपाध्याय, सुमन जी रही।
परमहंस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया।
मदर्स डे के विशेष अवसर पर विद्यालय में उपस्थित सभी अभिभावक मां को प्रधानाचार्या ने तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर, मैडल देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने अपनी कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर छात्र छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विभिन्न खेल प्रतियोगिता में विजई टीम कैप्टन को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के अन्त में प्रधानाचार्या ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
