रिपोर्ट अशरफ आदिल 

फूलपुर।फूलपुर में पैगम्बर मोहम्मद साहब के पैदाइश पर कस्बा फूलपुर में हर मोहल्ले की मस्जिद से परचम निकाला गया।

बारा रबी उल अव्वल के महीने की उर्दू कैलेंडर के अनुसार 12 तारीख को भोर में पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश हुई थी उन्ही की पैदाइश के मौके पर हर मोहल्ले के मस्जिद ढोकरी, गुलहरिया, लिलहट, अहियापुर, कर्नलगंज,मुल्लाना, कैथाना, कोहना,शुक्लाना,जाफरगंज,इस्माइलगंज, दुनियागंज, जमीलाबाद, पूरा अच्छाई,बाबूपुर,शेखपुर,के लोग रात भर अपने अपने मोहल्ले एवं मस्जिदों की सजावट करके रातभर जागकर मोहम्मद साहब की शान में ,तस्बीह, नफिल नमाज,सलाम पेश किया।मौलाना ने तकरीर करके मोहम्मद साहब की जिंदगी के बारे में बयान किया। मोहल्ले के लोग अपना अपना परचम लेकर सिकंदरा रोड पर स्थित ईदगाह पर सभी मोहल्ले के परचम आया।

जामिया अरबिया तालीम उल इस्लाम मदरसे के मैनेजर अनीस अहमद एडवोकेट के नेतृत्व में सभी मोहल्ले के परचम को कतारबद्ध करवाया। शायर मखदूम फूलपुरी,शकील फुलपुरी ने रास्ते में नात पेश किया।फिर परचम अपने कदीमी रास्ते पूरा अच्छाई,बस स्टैंड से कर्नलगंज के रास्ते बानगी बाजार से होते हुए दुनियागंज, इस्माइलगंज, जाफरगंज,कोहना होते हुए जमीलाबाद बड़ी मस्जिद जुलूस पहुंचा वहां पर नात और मोहम्मद साहब के बारे में बताया गया। जुलूस की अध्यक्षता नसीमउद्दीन ने किया। फूलपुर कोतवाल अपने हमराहियों के साथ मौके पर डटे रहे। बहुत ही शांति के साथ जुलूस को संपन्न कराया। मौके पर सैय्यद एखलाक अहमद, सैय्यद कौसर एडवोकेट,सैय्यद इलियास अहमद,अख्तर खान,शकील जैदी,सभासद अरशद उल्लाह,इंतिखाब,दानिश, सेराज,नसीर उद्दीन राइन, इमरान आमिर,शहजाद मास्टर, मो कामिल पूर्व सभासद अनीस अहमद,अब्दुल सत्तार,मदरसे के सभी मौलाना और बच्चे शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *