दोना मेकिंग मशीन एवं पॉपकार्न मेकिंग मशीन का निःशुल्क वितरण

 

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत कदम

 

वाराणसी। उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने व आत्मनिर्भर बनाने हेतु दोना पत्तल बनाने वाले परम्परागत कारीगरों एवं उद्योग में रूचि रखने वाले व्यक्तियों को सेमी मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन एवं पॉपकार्न मेकिंग मशीन निःशुल्क वितरण किये जाने हेतु जनपद वाराणसी को वर्ष 2026-27 में मुख्यालय से 10+10 अदद सेमी मोटरराइज्ड दोना मेकिंग मशीन एवं पॉपकार्न मेकिंग मशीन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र विभागीय वेबसाईट upkvib.gov.in पर किया जा सकता है। आवेदन पत्र प्राप्त होने के उपरान्त मुख्यालय द्वारा जनपद स्तर पर गठित कमेटी के माध्यम से चयन किया जायेगा। चयनित लाभार्थियों / व्यक्तियों को इस योजना के अन्तर्गत सेमी मोटरराइज्ड दोना मेकिंग मशीन का वितरण कराया जायेगा । आवेदन पत्र के साथ निम्नानुसार कागजात 1. फोटोग्राफ 2. आधार कार्ड 3. निवास प्रमाण पत्र 4. जाति प्रमाण पत्र 5. शिक्षा प्रमाण पत्र 6. राशन कार्ड/परिवार आई0डी0 7. मोबाईल नम्बर आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष के मध्य हो (ऑन लाइन आवेदन की हार्ड कापी) समस्त प्रमाण पत्रों सहित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय टकटकपुर वाराणसी में दिनांक 10.06.2026 तक जमा किया जा सकता है। विशेष जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर 9580503155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *