
वाराणसी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बढ़ते अपराध, अघोषित बिजली कटौती, 10 प्रतिशत टैरिफ चार्ज, भ्रष्टाचार तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। शास्त्री घाट वरुणापुल पर आयोजित सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क की परिक्रमा करते हुए नारेबाजी की और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसीएम तृतीय देवेंद्र कुमार को सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’ ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन कठिन हो गया है। घरेलू गैस, खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग प्रभावित है। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया।
जिला प्रवक्ता संतोष यादव ‘बबलू’ एडवोकेट ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य संकट में है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न होने पर पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। कार्यक्रम में पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सुजीत यादव ‘लक्कड़’, आशुतोष सिन्हा, सुरेंद्र सिंह पटेल, उदयलाल मौर्य, कैलाश सोनकर, रीबू श्रीवास्तव, आनंद मौर्य, डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, डॉ. ओ.पी. सिंह, विष्णु शर्मा, किशन दीक्षित, डॉ. सुभाष राजभर, गणेश यादव, हरीश मिश्रा,विजय टाटा, महेंद्र सिंह यादव, लालू यादव, उमेश प्रधान, अखिलेश मिश्रा, पूजा यादव, प्रदीप जायसवाल, राजू यादव, जगन्नाथ कुशवाहा, मोदी यादव, शशी यादव, कमलेश पटेल, रामसिंह यादव, धर्मेंद्र सिंटू, आनंद सिंह, अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र पटेल, हीरालाल मौर्य, ओ.पी. पटेल, डॉ. दिलशाद अहमद, राहुल सोनकर, सुनील यादव, आकाश मौर्य आदि थे।











Leave a Reply