छात्राओं ने लगाई प्रदर्शनी

वाराणसी।वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी के चित्रकला विभाग द्वारा चित्रांकन-दी आर्ट क्लब के तहत बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राओं द्वारा चित्रों की प्रदर्शनी सोमवार को आयोजित की गयी। प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।

इस प्रदर्शनी में प्रेरणा राय एवम शिवानी कुमारी दोनो छात्राओं ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया । चित्रों के मुख विषयों में देवी- देवताओं, प्रकृति और पर्यावरण के साथ ही थियोसोफिकल सोसाइटी के प्रांगण की दृश्य सुन्दरता तथा वाराणसी के घाट सौंदर्य के दृश्यों को कैनवास पर एक्रेलिक के माध्यम से उकेरा गया।

चित्रित कृतियों में रेखांकन व लीनो कट, वुड कट द्वारा प्रिंटमेकिंग तकनीक में बनाये गये चित्र भी समिल्लित रहे । चित्रों को दर्शकों ने खूब सराहा।

प्राचार्या ने दोनो छात्राओं के द्वारा निर्मित चित्रों की अत्यधिक प्रशंसा की और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

छात्राओं द्वारा सृजित सुंदर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन चित्रकला विभाग की शिक्षिकाओं डॉ. दीक्षा जायसवाल, डॉ. वर्षा सिंह एवम डॉ. नेहा वर्मा के निर्देशन में किया गया। इस प्रदर्शनी में डॉ. सीमा वर्मा, डॉ. प्रीति विश्वकर्मा, डॉ. प्रियंका एवम मिस. राज लक्ष्मी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *