यदि मनुष्य जीवन में सुख, शांति, समृद्धि चाहता है तो उसे सत्संग अवश्य करना चाहिए

वाराणसी। अखिल भारतीय सनातन न्यास, जैतपुरा वाराणसी द्वारा आयोजित बागेश्वरी देवी प्रांगण में सोमवार को कथा के प्रथम दिवस राष्ट्रीय कथा वाचक एवं मानस मर्मज्ञ पातालपुरी पीठाधीश्वर बालक देवाचार्य जी महाराज ने गुरु वंदना करते हुए कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस घोर कलयुग में यदि मनुष्य सभी बाधाओं से मुक्ति चाहता है तो उसे प्रतिदिन सत्संग करना होगा क्योंकि जैसे मनुष्य यदि भूखा है तो उसे अन्न ग्रहण करना चाहिए इस प्रकार यदि मन अशांत है तो आत्मा की शांति हेतु उसे प्रभु का सदैव स्मरण करना चाहिए । कथा के प्रथम दिवस के अवसर पर पूज्य बालक देवाचार्य जी महाराज सनातन संस्था से गुरु राज प्रभु जी महंत अवध किशोर दास जी बागेश्वरी मिश्रा महंत बागेश्वरी देवी मंदिर बाबा प्रेम शरण दास जी महाराज की करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कथा का विधिवत्त शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर काशी के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित वेद प्रकाश मिश्र ‘कलाधर’ ने कहा कि रामचरितमानस हमें परिवार के साथ-साथ हमारा समाज के प्रति क्या दायित्व है इसे भी समय-समय पर हमें बतलाता है हमें यह ग्रंथ हमेशा अध्ययन करते रहना चाहिए तथा राम कथा का श्रवण करने से ही हम सदैव सुखी रह सकते हैं।

अंत में व्यास पीठ की आरती डॉक्टर अजय जायसवाल, जयशंकर गुप्ता, राजेश सेठ, डॉक्टर पुष्पा जायसवाल, डॉक्टर गीता चौबे, भैयालाल जी, रवि शंकर सिंह, किशोर सेठ, प्रमोद यादव मुन्ना, सुजीत कुमार ने उतारी।

समिति द्वारा सोमवार को सुबह संगीतमय रामकथा प्रारंभ के पूर्व बागेश्वरी देवी प्रांगण स्थित श्री रामकथा स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा जैतपुरा स्थित बागेश्वरी देवी प्रांगण से नागकुआ, डिगिया प्लाट, राजापुरा, गोपाल बाग कॉलोनी होते हुए पुनः कथा स्थल पर आकर संपन्न हुआ।

कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मंगल कलश लेकर एवं बच्चे, भक्तगण व डमरू दल के कार्यकर्ता उद्घोष करते हुए जय श्री राम, सनातन धर्म की जय तथा हर हर महादेव के नारे लगाते हुए चल रहे थे। आगे आगे कथा के मुख्य यजमान रवि प्रकाश जायसवाल अपनी धर्मपत्नी ममता जायसवाल के साथ चल रहे थे तथा पातालपुरी पीठाधीश्वर श्री बालक देवाचार्य जी महाराज चल रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से डॉ अजय जायसवाल, किशन दीक्षित, विष्णु दयाल सेठ, भैयालाल जायसवाल, रवि शंकर सिंह, विष्णु गुप्ता, ज्ञानचंद मौर्य, राजेश सेठ, पार्षद विवेक जायसवाल, किशोर सेठ, सुजीत कुमार, जयशंकर प्रसाद गुप्त, कमल कुमार सिंह, राजू वर्मा, प्रमोद यादव मुन्ना, वतन कुशवाहा, सत्यनारायण सेठ, माला देवी, अनामिका जायसवाल, डॉक्टर बेबी जायसवाल, डॉक्टर अलका जायसवाल, रोशनी देवी, डॉक्टर सुमित गुप्ता, अनामिका जी, ज्योति जी, जगनारायण गुप्ता, छेदीलाल जायसवाल सहित सैकड़ों क्षेत्रीय भक्तजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *