मड़ये की हरदी- भोजपुरी गीत संग्रह का हुआ भव्य लोकार्पण सम्पन्न

वाराणसी।चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) द्वारा संस्था की संस्थापक स्मृति शेष चंद्रावती नरेश जयंती के अवसर पर आयोजित कवि इंजीनियर राम नरेश “नरेश” की पुस्तक भोजपुरी गीत संग्रह – मड़ये की हरदी का लोकार्पण एवं भव्य सम्मान समारोह सुप्रख्यात साहित्यकारों द्वारा चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) कार्यालय प्रांगण इंदिरा नगर चितईपुर, वाराणसी में सम्पन्न हुई I

समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार डॉ. राम सुधार सिंह, विशिष्ट अतिथि द्वय डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. अत्रि भारद्वाज रहे। समारोह की अध्यक्षता डॉ. श्रद्धा नंद ने किया।

मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत माँ सरस्वती और स्मृतिशेष चंद्रावती नरेश के चित्र पर पुष्पार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया।

सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यक संदीप मौर्या ने सरस्वती वंदना कत्थक नृत्य कर प्रस्तुति दी।

चंद्रा साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राम नरेश “नरेश” ने अतिथियों का अभिवादन पुष्प गुच्छ के साथ अंगवस्त्रम् और स्मृति चिन्ह देकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया I

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राम सुधार सिंह ने अपने समीक्षात्मक व्याख्यान में कहा लोक भाषा, संस्कृति और भोजपुरी गीत परम्परा को आगे बढ़ाने में भोजपुरी साहित्य लेखकों एवं कवियों के बीच अपने को आज कवि इंजीनियर राम नरेश नरेश प्रतिष्ठापित हो चुके हैं।

वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. श्रद्धा नंद, डॉ. अशोक कुमार सिंह और डॉ. अत्रि भारद्वाज ने कहा हरदी को जीवन के हर सुख – दु:ख में मनुष्य को संघर्षमय जीवन के साथ हंसकर जीने की शैली सिखाता है I

इस ऐतिहासिक पल को अविस्मरणीय बताते हुए सभी वक्ताओं ने मड़ये की हरदी – भोजपुरी गीत संग्रह को भोजपुरी जगत की अनुपम कृति बताया जो कवि नरेश जी को भोजपुरी साहित्य के लिए अमरत्व प्रदान करेगी I

डॉ. महेंद्र नाथ तिवारी अलंकार और नाथ सोनांचली के बहुत सुंदर सारगर्भित एवं सफल संचालन में 70 रचनाकारों को स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्रम, महापुरुषों के चित्र,दुपट्टा सहित माल्यार्पण कर चंद्रा साहित्य गौरव सम्मान, साहित्यिक पुरोधा सम्मान, विशिष्ट संचालन सम्मान से अलंकृत किया गया I

पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों, कवियों, साहित्यकारों और पत्रकारों की आत्मीय उपस्थिति से समारोह की भव्यता में चार चाँद लग गया I काशी प्रांत और पूर्वांचल के अन्य जिलों से बड़ी संख्या में ख्यातिलब्ध कविकवयत्रियां,पत्रकार आदि उपस्थित रहे I

समारोह का संचालन डॉ. महेंद्र नाथ तिवारी अलंकार व धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर रामनरेश नरेश ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *