अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
आज का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार मिले-जुले प्रभाव और ऊर्जा से भरा रहेगा। बुध का प्रभाव विशेष लाभ, आर्थिक स्थिरता और कार्यक्षेत्र में नई सफलता मिलने की प्रबल संभावना बना रहा है।
मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातक आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन निवेश में जल्दबाजी से बचें।
उपाय: सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।
मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातक आपका मन थोड़ा भावुक रह सकता है। रिश्तों में गलतफहमियां दूर होंगी। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले जांच लें।
उपाय: मां लक्ष्मी की आराधना करें
मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातक आपकी ज्ञान और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। छात्रों के लिए समय उत्तम है। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे।
उपाय: लक्ष्मी जी के मंदिर में चने की दाल चढ़ाए ।
मूलांक 4 ( 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातक आपको कार्यस्थल पर मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवन में स्थिरता आएगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खान-पान को नियमित रखें।
उपाय: पक्षियों को सात प्रकार का अनाज खिलाएं।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातक आपके लिए दिन बेहद शानदार है। आपकी संवाद शैली और बुद्धिमत्ता कार्यक्षेत्र में आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
उपाय: भगवान गणेश को 21 दूर्वा (हरी घास) अर्पित करें
मूलांक 6 ( 6, 15, 24तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातक आपका कला, डिजाइनिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिलेगी। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और खीर का भोग लगाएं।
मूलांक 7 ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7होता है )
मूलांक 7 के जातक आज आत्मनिरीक्षण और आध्यात्मिक विकास का समय है। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: मंदिर में खीर का भोग लगाएं।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातक धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय सोच-विचार कर आगे बढ़ें।
उपाय: घर के पश्चिम में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मूलांक 9 ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातक आज अटके हुए काम पूरे होंगे। किसी भी विवाद से दूर रहें और गुस्से पर काबू रखें।
उपाय: लक्ष्मी जी को गुलाब की माला अर्पित करें।










Leave a Reply