समाजसेवी अरुण मिश्र ‘लालू’ ने दी अनशन की चेतावनी

रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

आजमगढ़।ऐतिहासिक कस्बा निजामाबाद की बदहाली और उपेक्षा के खिलाफ समाजसेवी व डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ‘लालू’ ने निर्णायक लड़ाई शुरू कर दी है। उन्होंने गुरुवार को जिलाधिकारी को 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर चेताया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे।

ज्ञापन में भदुली-निजामाबाद और रानी की सराय-निजामाबाद मार्ग के चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण, तहसील परिसर में पेयजल व आधुनिक शौचालय की व्यवस्था, तथा क्षेत्र की प्रसिद्ध ‘ब्लैक पॉटरी’ कला के संरक्षण के लिए स्थायी शिल्प हाट व विपणन केंद्र बनाने की प्रमुख मांगें शामिल हैं।

अरुण मिश्र ‘लालू’ ने निजामाबाद को मॉडल हेरिटेज टाउन घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि यह लड़ाई क्षेत्र के सम्मान और भविष्य की है, जिसके लिए वे जनता के साथ मिलकर हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं। इस पहल के बाद क्षेत्र में विकास को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *