विश्व पर्यावरण दिवस पर एमएलसी ने किया पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण हेतु दिलाया शपथ

 

राजातालाब।अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में शुक्रवार को जिला महामंत्री किसान मोर्चा प्रेम शंकर पाठक के नेतृत्व में बरम बाबा मंदिर परिसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र राय ने पार्टी के पदाधिकारियो के साथ फलदार एवं छायादार पौधारोपण किया।

एमएलसी धर्मेंद्र राय ने कहा कि जीवन के लिए पेड़ पौधा का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि पेड़ ही हमें शुद्ध हवा प्रदान करता है जो स्वास्थ्य जीवन के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु उपस्थित लोगों को शपथ दिलाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष अरविंद पटेल,जिला मंत्री अश्वनी पांडेय, पंकज पटेल,मातिवार सिंह, राजेंद्र प्रसाद ,प्रधान डॉ जगदीश सिंह,सुरेंद्र प्रधान,शिव शंकर, प्रभु राजभर ,जलालुद्दीन अंसारी आदि लोगों का पधारोपण में सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *